
Noida News / जेवर (चेतना मंच)। जेवर में बीती रात चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना से जेवर में तनाव बना हुआ है। वहीं भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने उन पर जानलेवा हमला कर फायरिंग भी की। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष एहसान खान ने बताया कि बीती रात्रि वह अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र अग्रवाल के समर्थन में प्रचार कर रहे थे।
इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नारायण महेश्वरी के समर्थकों ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की और उन्हें बंधक बना लिया। मारपीट की सूचना थाना जेवर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करें।
थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात्रि दो पक्षों के बीच झड़प हुई है. इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।