Noida News : सपा में शामिल हुए बसपा व भाजपा के समर्थक
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:38 AM
नोएडा । समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की नीतियों से खुश होकर बसपा व भाजपा समर्थक पदाधिकारियों ने जिला सचिव विनय सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर सम्मानित पूर्व जिलाध्यक्ष लाल सिंह गौतम भी मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव की अध्यक्षता में नरेश सागर, मनोज चौधरी, सोनू सिंह, इनामुल, संदीप कुमार, संदीप कुमार गेझा, श्रीमती संतोष शर्मा, श्रीमति उषा सिंह, लोकेश कर्दम, आरव, रणजीत गौतम, बंटी चौधरी, अनिल कुमार, अजय गौतम, जे.पी. सभी को समाजवादी पट्टा पहनाकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गयी व सभी ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।