



पंजाबी विकास मंच ने लगाया छबील
नोएडा । निर्जला एकादशी और गुरू अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर 55 की बाहरी मेन रोड पर, सेक्टर 22 नौएडा के सामने पंजाबी विकास मंच द्वारा ठंडे शरबत की छबील का आयोजन किया गया। जिसमें जरूरतमंदों को तौलिये भी वितरित किये गये।इस दौरान कागज के गिलासों का उपयोग किया गया। छबील का उद्घाटन वी. के ग्रोवर व दीपक विग ने रिबन काट कर किया।
इस मौके पर जी.के.बंसल, गौरव चाचरा, संजीव बांदा, जे.एम. सेठ, अमरदीपशाह विरेन्द्र मेहता, प्रदीप वोहरा, संजीव पूरी सुनील वधवा, सुनील वर्मा,हरीश सबरवाल, एस.पी. कालरा, वंदना बसंल, अलका सूद, नीता भाटिया, नीलम भागी, अंजना भागी, प्रभा जयरथ, सवकेश गुप्ता, ऋतु दुग्गल, मंजू शर्मा, पम्मी मल्होत्रा, एस.एस. चौहान राजकुमार भट्ट यशपाल भनोट, सचदेवा, आनंद, संजय खत्री ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
