Noida News: साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के गुर सिखाए
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:10 AM
Noida: नोएडा । साइबर अपराधों(Cyber Crime) पर प्रभावी अंकुश लगाने व साइबर अपराधों की गुणवत्तापूर्ण विवेचना करने, कार्य क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह की अध्यक्षता में पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-108 के सभागार में साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर में साइबर अपराधों पर प्रभावी रोकथाम लगाने व सम्बन्धित अपराधों की शिकायतों को लेकर थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के अविलम्ब निस्तारण के उद्देश्य से इस साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस को साइबर अपराधों से निपटने के दृष्टिगत अधिक सक्षम व दक्ष बनाने, साइबर अपराध से पीडि़त व्यक्ति को त्वरित सहायता प्रदान करने व साइबर अपराधों की गुणवत्तापूर्ण विवेचना करने के बारे में जानकारी देना था। साइबर विशेषज्ञ रक्षित टंडन द्वारा पुलिसकर्मियों को अलग-अलग किस्म के साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे निपटने के लिए सहायक टूल्स के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त श्रीमती भारती सिंह, तीनों जोन के डीसीपी ग्रेटर नोएडा अमित कुमार ,डीसीपी प्रथम नोएडा राजेश एस, डीसीपी सेंट्रल हरिश्चंद्र, तीनों जोन की आईटी सेल, क्राइम ब्रांच व साइबर सेल के पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।