Noida News : तेलंगाना की राज्यपाल ने एमिटी की छात्रा को किया सम्मानित
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:06 PM
Noida : नोएडा । एमिटी विश्वविद्यालय ( Amity University ) की एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नोलॉजी की बी टेक (एनएसटी) 2018 से 2022 बैच की छात्रा सुश्री चलमल्ला इक्षिता का चयन प्रख्यात इरास्मस मुंडस सरेना छात्रवृत्ति 2022 के लिए किया गया है जिससे वह यूरोप में परमाणु रिएक्टर संचालन और सुरक्षा कार्यक्रम में अपने परास्नातक को आगे बढ़ा सके। इस उपलब्धि पर सुश्री चलमल्ला इक्षिता को तेलंगाना राज्य की राज्यपाल महामहिम डा तमिलिसै सौंदरराजन द्वारा सम्मानित किया गया। एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डा अतुल चौहान और वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने छात्रा की उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने छात्रा की उपलब्धता पर कहा कि हमें अपनी छात्रा चलमल्ला इक्षिता पर बेहद गर्व है क्योकी वह प्रतिष्ठित इरास्मस मुंडस सरेना छात्रवृत्ति 2022 के लिए चयनित होने वाली एकमात्र भारतीय है। एमिटी के छात्रों ने सदैव अपने उत्कृष्ट कौशल और शिक्षा मे अपनी प्रतिभा को दर्शाया है और हमे यकीन है कि वे पूरे विश्व पर अपनी छाप छोडऩे में सक्षम होगें।
एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नोलॉजी की बी टेक (एनएसटी) की छात्रा सुश्री चलमल्ला इक्षिता ने कहा कि मै इरास्मस मुंडस सरेना छात्रवृत्ति 2022 के लिए चुने जाने पर बेहद रोमाचिंत हूं और मै एमिटी के अपने सभी शिक्षकों को धन्यवाद देती हूं जिन्होने हमेशा मेरा समर्थन किया और प्रोत्साहित किया। सुश्री इक्षिता ने कहा कि मुझे बचपन से ही परमाणु विज्ञान में गहरी दिलचस्पी थी और एमिटी में प्रवेश पाने के लिए खुद को भाग्यशाली मानती हूं। छात्रा सुश्री चलमल्ला इक्षिता की उपलब्धि पर एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नोलॉजी की निदेशक डा अल्पना गोयल और शिक्षकों ने प्रसन्नता जाहिर की।