Noida News : रामलीला के सफल मंचन पर शहरवासियों का जताया आभार
Munna Kumar Sharma
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:11 AM
Noida News : नोएडा। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति ने रामलीला के सफल आयोजन पर पुलिस प्रशासन प्राधिकरण तथा शहरवासियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। समिति ने सदस्यों ने आभार जताते हुए कहा कि शहरवासियों के इसी प्रोत्साहन से आने वाले वर्षों में और भी भव्य तरीके से रामलीला का मंचन करने का प्रयास करेंगे।
Noida News :
समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में आयोजित श्रीरामलीला मंचन व श्रीरामलीला महोत्सव के सफलतापूर्वक संपन्न होने के लिए नोएडा पुलिस, नोएडा प्रशासन, नोएडा प्राधिकरण, मीडिया व नोएडावासियों को धन्यवाद दिया है।
उन्होंने कहा है कि आप सबके सहयोग व पूर्ण समर्थन के कारण ही महोत्सव पूर्णत: सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया है। नोएडावासियों का सहयोग यह साबित करता है कि नोएडा एक सुसंस्कृत व सजीव शहर है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि अगले वर्ष श्रीराम मित्र मंडल नोएडा श्रीरामलीला का मंचन और भी भव्य तरीके से आयोजित करेंगे।