Noida News : 'छुट्टा घूम रहे हैं संविदा कर्मी के हमलावर'
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:20 PM
Noida : नोएडा । नोएडा प्राधिकरण के अस्थाई कर्मचारी संघ ने नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी को पत्र लिखकर संविदा कर्मी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। लिखे पत्र में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा व महासचिव विनोद शर्मा ने कहा कि संविदा कर्मी धनेश शर्मा पर जानलेवा हमला करने वाले अभी भी छुट्टा घूम रहे हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद भी पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है। इससे सभी कर्मचारियों को मनोबल गिर रहा है। उन्होंने मांग की कि तुरंत हमलावर कपिल व राहुल को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि कोई भी प्राधिकरण के कर्मचारियों पर हमला करने की जुर्रत न कर सके।
उन्होंने सीईओ से मांग की है कि घायल पशुओं को ले जाने वाले गाड़ी के साथ एक पुलिसकर्मी की भी तैनाती की जाए ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके। मालूम हो कि 10 अप्रैल को जब एक सूचना पर धनेश शर्मा सेक्टर-59 में घायल नंदी को लेकर सेक्टर-94 स्थित पशु चिकित्सालय लाए। तभी वहां सेक्टर-62 में अवैध रूप से गौशाला चलाने वाले कपिल तथा राहुल ने धनेश पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया जिससे धनेश शर्मा बुरी तरह घायल हो गए।
जानकारी मिलने पर प्राधिकरण द्वारा आरोपियों के खिलाफ शिकायत भी कराई गई। पुलिस ने पीडि़त धनेश का मेडिकल भी कराया। लेकिन अभी तक दोनों हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इससे कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है।