Noida News : फॉगिंग व एंटी लार्वा छिड़काव को प्राधिकरण ने कसी कमर
भारत
RP Raghuvanshi
16 Jul 2022 07:28 PM
भारत
RP Raghuvanshi
16 Jul 2022 07:28 PM
Noida : नोएडा । मानसून में मच्छर जनित संक्रमित बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने फॉगिंग तथा एंटी लार्वा छिड़काव का महा अभियान शुरू कर दिया है।प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक तथा जनस्वास्थ्य विभाग के प्रभारी राजीव त्यागी ने बताया कि इस अभियान के लिए 4 बड़ी मशीनें, 20 छोटी मशीनें, 32 स्पे पंप के साथ 44 मलेरिया कर्मचारियों की डयूटी लगायी गयी है। इसके लिए व्हाटसएप नं. 9717080605 जारी किया गया है। उन्होंने लोगोां से अपील की है कि कूलर तथा अन्य स्थानों पर पानी न जमा होने दें। वहीं जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा साप्ताहिक रोस्टर भी जारी किया गया है। इसके तहत सभी सेक्टरों तथा गांवों में फॉगिंग तथा एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाएगा।