Noida News: ग्रामीण बच्चों का स्कूलों में दाखिले के मसले से पल्ला झाड़ रहा है प्राधिकरण
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 03:32 PM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 03:32 PM
Noida: नोएडा। ग्रामीण क्षेत्रों व किसानों के बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिले को लेकर नोएडा प्राधिकरण अपनी जिम्मेदारी दूसरे विभागों पर डालकर पल्ला झाड़ रहा है। नोएडा के 81 गांवों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही संस्था नोएडा विलेज रेजिडेंटस एसोसिएशन द्वारा नोएडा प्राधिकरण से एक आरटीआई से मिले जवाब से यह खुलासा हुआ है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजन तोमर ने बताया कि आरटीआई में उन्होंने पूछा था कि ग्रामीण बच्चों को निजी विद्यालयों में दाखिले में कितने प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। यदि कोई विद्यालय शर्तें नहीं मानता है तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। श्री तोमर ने ऐसे विद्यालयों की लिस्ट भी मांगी थी। जिन विद्यालयों के खिलाफ नियमों की अनदेखी की शिकायत मिली थी। लेकिन, प्राधिकरण के पास इन सवालों का जवाब नहीं था। श्री तोमर ने कहा कि निजी स्कूलों में ग्रामीण को दाखिले आरक्षण का अधिकार मिला है।
उन्होंने बताया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद ग्रामीणों के दाखिले निजी स्कूल नहीं कर रहे हैं स्कूलों के प्रबंधकों का कहना है कि ग्रामीणों के पास पक्के मकान व दोपहिया वाहन हैं। वहीं प्राधिकरण ग्रामीण बच्चों के दाखिले के मुददे से मंह मोड कर बेसिक शिक्षा अधिकारी व निजी स्कूलों पर जिम्मेदारी डाल रहा है। श्री तोमर ने कहा कि ग्रामीण बच्चों के दाखिले को लेकर उनका संगठन मुहिम चलाएगा।