Noida News : वेंडर्स को उजाडऩे पर तुला है प्राधिकरण : गंगेश्वर
Gangeshwar Dutt Sharma
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:30 AM
Noida News : नोएडा । प्राधिकरण द्वारा रेहड़ी पटरी दुकानदारों को रोजगार करने से रोकने, उन्हें हटाने भगाने, उनका सामान तोडऩे फोडऩे व जप्त करने के विरोध में सीटू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा।
Noida News :
पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन के महामंत्री व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में वेंडर्स के प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मानवेंद्र सिंह व सामान्य प्रशासन के विशेष कार्याधिकारी अधिकारी इंदु प्रकाश को एक पत्र देकर आगामी 12 अक्टूबर को प्रदर्शन करने का नोटिस दिया है।
सीईओ को सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया है कि प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा जिन वेन्डर्स का अभी तक सत्यापन नहीं हुआ है उनका मौके पर जाकर सर्वे/सत्यापन कर उनके कार्य स्थल के समीप वेन्डिंग जोन बनाकर जगह उपलब्ध कराने तथा जिन वेन्डर्स का सत्यापन हो गया है उनका ड्रा करने, जो वेन्डिंग जोन गलत जगह पर बनाये गये हैं उन्हें वेन्डर्स की सहमति से ऐसी जगह शिफ्ट करने जहां उनका कार्य चल सके।
सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण वेंडर्स को उजाडऩे पर तुला है। प्राधिकरण अधिकारियों की गलत नीतियों का खामियाजा वेंडर्स को भुगतना पड़ रहा है।