Noida News : वाट्सएप पर न्यूड वीडियो के जरिये हो रहा है ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल
Noida News: Harassment of traders in the name of GST survey is not tolerated, traders will meet GST commissioner today
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:12 AM
Noida : नोएडा। आजकल वाट्सएप और फेसबुक के जरिये वीडियो कॉल (Video call) करके एक बहुत बड़ा स्कैम किया जा रहा है। जहां आपको अनजाने नंबर से कॉल आता है और फिर आपकी फोटो या वीडियो को कैप्चर करके उसे मॉर्फ किया जाता है और न्यूड फोटो या वीडियो में तब्दील किया जाता है। वो वीडियो आपको भेजकर उसे वायरल करने की धमकी दी जाती है। फिर शुरू होता है ब्लैकमेलिंग का खेल। आपको डराकर पैसे ऐंठे जाते हैं। बदनामी होने से डर जाते हैं और ब्लैकमेलर को उनकी मांगी कीमत देने को मजबूर हो जाते हैं।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, नोएडा इकाई के अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि नोएडा के व्यापारियों के पास ऐसे कॉल आने की शिकायतें मिल रहीं हैं। उनके संगठन के महामंत्री मनोज भाटी के फोन पर भी इस तरह के कॉल आए हैं। कई लोग इसके शिकार भी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि मनोज भाटी ठगी के शिकार होने से बच गए। लेकिन, उन्होंने फेस तीन थाने में लिखित शिकायत की है।
नरेश कुच्छल ने बताया कि मनोज भाटी के मोबाइल पर 8001052816 नम्बर से कॉल आ रही है। पहले कॉलर ने हाय लिखकर छोड़ दिया। कुछ समय बाद उसने हेलो लिखा। बाद में उसका अश्लील कॉल आने लगा। फिर सतर्कता से उन्होंने उस फोन को रिसीव करना छोड़ दिया। व्यापारी नेता ने बताया उन्हें शिकायत मिली है कि इस तरह की कॉल कर व्यापारियों को ब्लैकमेलिंग और ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को इस तरह के मामले की पुलिस से शिकायत करनी चाहिए और पुलिस को भी तत्परता दिखाते हुए मामले को संज्ञान में लेना चाहिए। उन्होंने शहर के व्यापारियों को आगाह किया कि वे ऐसे कॉल आने पर चुप न बैठें, बल्कि पुलिस से शिकायत करें। व्यापारी नेता नरेश कुच्छल ने कहा कि ऐसे मामले में पुलिस की उदासीनता न हो। अक्सर देखा जाता है कि वह शिकायत पत्र ले लेती है, लेकिन मामले दर्ज नहीं करती है। इसका फायदा ब्लैकमेलरों को मिल जाता है।
बता दें कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर फेसबुक और वाट्सएप के जरिए न्यूड कॉल लोगों के लिए आफत बन रही है। साइबर फ्रॉड में शामिल युवतियां इसे हथियार बनाकर ब्लैकमेलिंग और फ्रॉड का खेल कर रही हैं। कुछ लोग इस झांसे में फंस कर ब्लैकमेलिंग के शिकार भी हुए हैं। लोग शर्म और इज्जत जाने के डर से भी केस दर्ज नहीं करना चाहते हैं। जबकि ऐसे मामलों में पुलिस के पास शिकायत करनी चाहिए।
गौरतलब है कि अज्ञात वीडियो कॉल अटेंड करने पर आप भी सायबर फ्रॉड और ब्लैकमेलिंग का शिकार हो सकते हैं। अगर कोई अंजान या अपरिचित नंबर से वीडियो कॉल करता है, तो कॉल उठाने से बचें। हो सके तो कैमरे के ऊपर अपनी उंगली रख लें या तो उठाने से पहले कैमरे का फेस चेंज कर दें। मतलब सामने से फोन न उठाते हुए बैक से ही मोबाइल को उठाएं। पहले बात कर लें, नाम पूछ लें, उसके बाद ही बात करें, डरें नहीं, पुलिस के पास जाएं।
इस तरह के कई मामले उजागर हुए हैं कि एक लड़की द्वारा व्हाट्सएप्प पर वीडियो कॉल किया जाता है। इस दौरान लड़की न्यूड अवस्था में होती है। इसके कुछ देर बाद उधर से कॉल कट कर दिया जाता है। मोबाइल पर वीडियो वाट्सएप किया जाता है और लगातार ब्लैकमेल किया जाने लगता है। कई लोग न्यूड वीडियो कॉल के मकड़जाल में फंस कर खुद को लुटा चुके होते हैं।