Noida News : गार्ड ने अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस से की शिकायत
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:00 AM
Noida : नोएडा। नोएडा सेक्टर-61 में रॉयल गार्डन और फेडोरा सोसाइटी के अध्यक्षों के खिलाफ माहौल बिगाडऩे की गंभीर शिकायत की है।ग्रुप फोर के गार्ड रामचंद्र ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि इन दोनों ने उसको जान से मारने की धमकी दी है। बता दें कि सेक्टर-61 में लगभग 400 के करीब मकान हैं। जबकि यहां 13 सोसाइटी स्थापित है। इन सोसायटियों की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन अलग है। जबकि सेक्टर की आरडब्ल्यूए अपनी व्यवस्था अलग से करती है। रामचंद्र आरडब्लूए का गार्ड हैं और सेक्टर-61 की सुरक्षा व्यवस्था को निगरानी करने का काम उसे आरडब्ल्यूए ने दे रखा है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इस बाबत एसीपी रजनीश वर्मा ने चेतना मंच को बताया कि यह मामला प्रकाश में आया है। इसकी जांच की जा रही है और जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी। उनका कहना है कि सेक्टर की कानून व्यवस्था को प्रभावित नहीं दी जाएगी।