Noida News : हीरे से चमक गई नोएडा के कारोबारी की किस्मत
The luck of Noida businessman shone with diamonds
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:26 PM
Noida News : नोएडा। सेक्टर-48 निवासी मीना राणा प्रताप नाम के कारोबारी की किस्मत एक हीरे के टुकड़े ने चमका दी। उन्हें जेम्स क्वालिटी का 9.64 कैरेट का हीरा मिला है। उसका मूल्य 40 लाख रुपये होने की संभावना जताई जा रही है।
नोएडा के राणा प्रताप ने अपनी पत्नी के नाम पन्ना के हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर सिरस्वाहा के भरका खदान क्षेत्र में हीरे की खदान लगाई थी। छह महीने बाद मंगलवार को उन्हें 9.64 कैरेट का जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला। उन्होंने हीरा कार्यालय में जमा किया है, जिसे आने वाली हीरों की नीलामी में रखा जाएगा।
राणा प्रताप का कहना है कि उनके तीन साथियों ने उन्हें पन्ना में हीरे मिलने की जानकारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने खदान लगाई। पूर्व में भी उन्हें कई छोटे हीरे मिल चुके हैं। हीरा नीलामी से मिलने वाले पैसों से वह गरीब बच्चों की मदद करेंगे और आगे और बड़े स्तर पर खदान लगाएंगे। वहीं, हीरा पारखी अनुपम सिंह का कहना है कि यह जेम्स क्वालिटी का हीरा है, जिसे आने वाली नीलामी में रखा जाएगा। इसकी अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है।