Noida News : रिटायर्ड कर्नल के ड्राइवर को बंधक बनाकर लूटी थी लग्जरी कार
The luxury car was looted by taking the retired colonel's driver hostage
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2022 06:53 PM
Noida News : नोएडा । रिटायर्ड कर्नल के ड्राइवर को बंधक बनाकर लग्जरी टाटा हेरियर कार लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को थाना फेज 2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई हेरियर कार, दो तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाशों का गिरोह आंख में मिर्चा डालकर लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे।
थाना प्रभारी परमहंस तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर कुलेसरा रोड के पास चेकिंग के दौरान एक हैरियर कार को जांच के लिए रोका गया। पुलिस के मांगने पर कार सवार कागजात नहीं दिखा पाए। संदेह के आधार पर ली गई तलाशी में इनके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रोशन मिश्रा व अनिल कुमार बताते हुए कबूल किया कि उक्त हैरियर कार लूटी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने गत 23 सितंबर को यह कार थाना सेक्टर 20 क्षेत्र से लूटी थी। बदमाश कार के ड्राइवर सुरेश कुमार को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए थे और उसे दिल्ली के थाना साउथ केंपस क्षेत्र में फेंक कर फरार हो गए थे। के संबंध में कार मालिक रिटायर्ड कर्नल नेपाल सिंह की शिकायत पर साउथ केंपस पुलिस ने जीरो पर रिपोर्ट दर्ज कर मुकदमा थाना सेक्टर 20 के लिए ट्रांसफर कर दिया था। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने वाहन लूट की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।