Noida News : किसानों के मसीहा थे चौ. चरण सिंह : महेन्द्र यादव
Noida News: The messiah of the farmers was Ch. Charan Singh: Mahendra Yadav
भारत
चेतना मंच
23 Dec 2022 06:22 PM
Noida News : पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की जयंती पर समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर (ग्रामीण) के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण के सेक्टर-12 स्थित कार्यालय पर निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Noida News :
इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने जीवन पर्यंत किसानों के हित में कार्य किया इसलिए वह किसानों के मसीहा के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में जमींदारी उन्मूलन कानून लाकर दबे कुचले और भूमिहीनों के हित के लिए कार्य किया। उनका मानना था कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत खलियान से होकर जाता है इसलिए जब तक किसान खुशहाल नहीं होगा तब तक देश खुशहाल नहीं हो सकता।
इस मौके पर सदस्य्ता प्रभारी विकाश यादव, पूर्व अध्यक्ष कालू यादव,टीटू यादव, ओमपाल राणा,तस्लीम खान, नरेन्द्र शर्मा, मुन्ना आलम, अंकुर यादव, राकेश देवरिया, बबली शर्मा, अरुण यादव, बीरपाल अवाना, मुकेश यादव, हाजी अलीशेर, जलीस अल्वी, जितेन्द्र चौहान, लखन यादव, केपी अवाना, मोहित यादव, किशोर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।