Noida News: कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल
भारत
RP Raghuvanshi
30 Mar 2022 06:48 PM
Noida : नोएडा । थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसके कब्जे से चोरी किया हुआ लैपटॉप, चेक बुक एवं एक तमंचा मय जिंदा व खोखा कारतूस एवं 3लोहे के छर्रे मय रबर बैंड बरामद किये है।
एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-20 के थाना प्रभारी मनोज कुमार मय पुलिस फोर्स के सेक्टर-18 क्षेत्र अंतर्गत एक मारुति सुजुकी कार का शीशा तोड़कर बैग जिसमें लेपटॉप. चेक बुक चोरी करने की सूचना पर कार्रवाई के दौरान फिल्म सिटी अंतर्गत बिजली घर के पास अपराधी के साथ मुठभेड़ के दौरान बदमाश को पकड़ा।
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि घायल अपराधी गणेश नटराजन के कब्जे से कार शीशा तोड़कर चोरी किया गया बैग जिसमें लैपटॉप व चेक बुक एवं शीशा तोडऩे के लिए तीन लोहे की गोलियां मय रबर बैंड व एक तमंचा नाजायज़ 315 बोर मय खोखा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।