Noida News: जवानों की शहादत को हमेशा याद रखेगा राष्ट्र: संदीप सिंह
Noida News:
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:53 PM
Noida News: नोएडा। देश की रक्षा के लिए अपनी शहादत देने वाले शहीद जवानों को देश हमेशा याद रखेगा। उनकी शहादत हम सभी के लिए देश के लिए मर मिटने की प्रेरणा देती है। ऐसे वीरों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। यह उदगार व्यक्त किये एयर मॉर्शल संदीप सिंह ने। वे सेक्टर-२९ स्थित शहीद स्मारक संस्था में विजय दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
Noida News
इसके पूर्व एयर मॉर्शल संदीप सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, मेजर जनरल एस.एस. अहलावत, रियर एडमिरल निर्भय बापना ने शहीद स्थल पर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। एयर मॉर्शल संदीप सिंह ने इस मौके पर शहीद स्मारक संस्था के किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी शहादत देने वाले ३९ वीरों को नमन करता हूं जिनके नाम इस स्मारक में अंकित हैं। इसके पूर्व आर्मी पब्लिक स्कूल तथा कैम्ब्रिज स्कूल के छात्रों ने देशभक्ति के कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एयर मॉर्शल ने इस मौके पर घटनाक्रमों की झलक नाम से डाकेट जारी किया।
विजय दिवस के मौके पर शहीद स्मारक संस्था के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल जी.एल. बख्शी, एयर मॉर्शल की धर्मपत्नी कामिनी सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल एस.के. सिंह, कर्नल जेपी सिंह, कर्नल सी.के. शर्मा, कर्नल आईपी सिंह, अरूण विहार व जलवायु विहार के प्रमुख आर.सी. सिंह, पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर, आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती नंदिता सिन्हा रॉय, कैम्ब्रिज स्कूल की पिं्रंसिपल ज्योति राणा, शहीद स्मारक संस्था के मीडिया संयोजक नरेन्द्र महाजन, स्कूली छात्र-छात्राएं तथा सेना, नौसेना व वायुसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी व उनके परिवारीजन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रीतिदास तथा कर्नल ओ.पी. मेहता ने किया।