Noida news: पति की मौत के बाद गहरे मानसिक अवसाद में चल रही है एक वृद्ध महिला ने आज तड़के 22वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। महिला द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नही ठहराया है।
Noida news
मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली सुदेशना जाना के पति सुंदरीमोहन जाना की करीब 2 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद सुदेशना जाना अपनी बेटी प्रियंका जाना व दामाद तुषार कांति तरफदार के साथ चेरी काउंटी सोसाइटी के टावर बी-3 में 22 वें फ्लोर रह रही थी। पति की मौत के बाद सुदेशना जाना गहरे मानसिक अवसाद में चली गयी। उनकी डिप्रेशन की दवाइयां चल रही थी।
बुधवार की तड़के करीब 3 बजे उन्होंने अपने मकान की 22वीं मंजिल से छलांग लगा दी। 22मंजिल से नीचे गिरते ही सुदेशना जाना की मौके पर ही मौत हो गई। सोसायटी के गार्ड ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर पहुंची थाना बिसरख पुलिस ने छानबीन की तो घर से एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में सुदेशना जाना ने लिखा था कि उसने डिप्रेशन की करीब 50- 60 गोलियां खा ली है और इसके बाद वह कूदकर अपनी जान दे रही है। सुदेशना जाना ने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
आपको बता दें कि मंगलवार को भी थाना बिसरख क्षेत्र में एक महिला ने 16 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 74 स्थित कैपटाउन सोसाइटी की 8 वी मंजिल से एक युवक ने कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की शिनाख्त राहुल पुत्र जयदीप दास के रूप में हुई है। राहुल के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि वह पिछले काफी समय से डिप्रेशन में था और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।