Noida News : प्राधिकरण में बेअसर हैं सीएम के आदेश!
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:21 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:21 AM
Noida: नोएडा । मुख्यमंत्री तथा औद्योगिक विकास विभाग के मंत्री के कड़े निर्देशों का भी प्राधिकरण के कुछ महकमों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। पूर्व सरकारों के कार्यकाल में देर से कार्यालय आने व अक्सर कार्यालय से नदारद रहने के आदी अधिकारी व कर्मचारी अभी भी पुराने ढर्रे पर कायम हैं। आज जब प्रात: सेक्टर-39 स्थित विद्युत यांत्रिकी विभाग खंड-द्वितीय में रियलटी टेस्ट किया गया तो कुछ कर्मचारी अपने कार्यालय में नदारद मिले। विद्युत यांत्रिकी विभाग के सभी खंडों की कमोबेश यही स्थिति है। अधिकारी व कर्मचारी बिलम्ब से आते हैं तो कहीं कर्मचारी अक्सर ऑफिस से नदारद रहते हैं। यह आलम प्राधिकरण के अधिकांश विभागों का है। वरिष्ठ प्रबंधक अजय सक्सेना ने पूछने पर कहा कि इस मामले में कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।
बर्दाश्त नहीं होगी लेटलतीफी, कारण बताओ नोटिस जारी: पीजीएम
नोएडा प्राधिकरण के प्रमुख महाप्रबंधक (पीजीएम) राजीव त्यागी का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का अक्षरस: पालन किया जा रहा है तथा किया जाएगा। देर से कार्यालय आने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों में औचक निरीक्षण किया जाएगा। देर से आने वालों का वेतन काटा जाएगा। विद्युत यांत्रिकी मामले में वरिष्ठ प्रबंधक को निर्देश दिये गए हैं। जिसके तहत उन्होंने कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।