Noida News : भाजपा ने WHO की भारत में भुखमरी की संभावना को झुठलाया : सुरेन्द्र नागर
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:35 PM
Noida: नोएडा । नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा है कि क्षेत्रवासियों का मान-सम्मान मेरी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र की जनता ने मुझे जो मान-सम्मान दिया है। उसका मैं जीवन भर आभारी रहूंगा । सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केन्द्र में राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर का नोएडा के प्रबुद्ध लोगों द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया है।
इस मौके पर संबोधित करते हुए श्री नागर ने कहा कि वास्तव में यह अभिनंदन नहीं बल्कि धन्यवाद समारोह के रूप में मनाना चाहिए। श्री नागर ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा की कोरोना आपदा के दौरान भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने सभी गरीबों को निशुल्क राशन एवं भोजन उपलब्ध करा कर करोड़ों लोगों की जान बचाने का काम किया है। उन्होंने बताया डब्ल्यूएचओ संस्था ने भुखमरी के कारण लाखों लोगों के मरने की संभावना व्यक्त की गई थी। हमारी सरकार ने डब्ल्यूएचओ की इस आशंका को तोड़कर पूरी दुनिया के सामने मिसाल कायम की है।
श्री नागर ने शहर के गणमान्य लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जो भी मुझे जिम्मेदारी सौंपी है वह आप लोगों की बदौलत हासिल हुई है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शहर वासियों के मान सम्मान को कायम रखने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ मैं अपने कर्तव्य का पालन करूंगा।
इस अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, प्रकाश अस्पताल के सीएमडी डा. बीएस चौहान, नोएडा एंटरप्रिन्योर्र्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन, फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, जिला एमएसएमर्ई के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र नाहटा, फोनरवा के पूर्व अध्यक्ष एन.पी. सिंह, जनशक्ति सेवा समिति के चेयरमैन रविकांत मिश्रा, महेश अवाना, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओमवीर अवाना, सेक्टर-27 अटटा आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राजेश अवाना, चमन अवाना, घनश्याम यादव, मुख्तानंद शर्मा, त्रिलोक शर्मा राजेंद्र पंडित, विजय भाटी, गजेंद्र बंसल, राजीव त्यागी, उमेश त्यागी, गिरिजा सिंह, प्रदीप मेहता, चौधरी वेदपाल चौधरी, अरुण शर्मा, नरेंद्र चोपड़ा, रतन पाल यादव, राजेंद्र वर्मा, पदाधिकारी समारोह में मौजूद रहे। अभिनंदन समारोह का आयोजन नोएडा किसान संगठन, नोएडा आरडब्ल्यूए, सामाजिक संगठन व भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया था।