Noida News : पति को जहर देने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार
The robber bride who poisoned her husband was arrested
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:43 AM
Noida : नोएडा। हल्द्वानी गांव में पति को जहर देकर जेवरात समेट कर फरार हुई पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने अपने पति को जहर देकर मारने की कोशिश की थी।
Noida News :
थाना ईकोटेक 3 प्रभारी ने बताया कि हल्द्वानी गांव में ज्ञानचंद अपनी पत्नी सोनम व अन्य परिजनों के साथ रहते हैं। शुक्रवार को सोनम ने ज्ञानचंद के खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाते ही उसकी हालत बिगड़ गई जिस पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। ज्ञानचंद की हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे आईसीयू में रखा। चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि ज्ञानचंद को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया गया है। इस मामले में ज्ञानचंद के भाई ने अपनी भाभी सोनम पर जहर देने का शक जताते हुए थाना ईकोटेक 3 मुकदमा दर्ज कराया। ज्ञानचंद के भाई ने आरोप लगाया कि जहर देने के बाद उसकी भाभी सोनम घर से लाखों रुपए के जेवरात भी समेटकर फरार हो गई है।
Noida News :
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल के बाद सोनम को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि सोनम का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी के कहने पर उसने अपने पति को जहर दिया था। घर से वह जो जेवरात लाई थी वह भी उक्त युवक के पास ही है। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया है। इस मामले में महिला के प्रेमी की भूमिका की जांच की जा रही है।