Noida News : छलकने लगा है कारोबार के राजस्व का पैमाना!
भारत
चेतना मंच
03 Mar 2022 07:42 PM
Noida : नोएडा । पूर्व वर्ष की तरह इस वर्ष भी नोएडा शिल्पहॉट में चल रहे सरस आजीविका मेले में कारोबार के राजस्व का पैमाना पहले सप्ताह ही छलकने लगा है। लोगों की बढ़ती भीड़ तथा खरीदारी के महज 1 सप्ताह में कुल कारोबार तकरीबन दो करोड़ के आसपास पहुंच गया है। बता दें कि सरस आजीविका मेला 25 फरवरी को शुरू हुआ था तथा 13 मार्च तक चलेगा। अभी 11 दिनों तक यह मेला चलेगा। पिछले वर्ष 17 दिनों तक चले सरस आजीविका मेला में कुल 5 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ था।
कई दुकानदारों ने बताया कि रोजाना उनकी औसत बिक्री 20 से 25 हजार रूपये की हो रही है। रविवार व अवकाश के दिनों में बिक्री में इजाफा देखने को मिलता है। यहां पर 18 राज्यों के करीब 160 स्टॉल लगाए गए हैं। वही फूड कोर्ट में भी विभिन्न राज्यों के कई स्टॉल लगाए गए हैं जहां पर उन राज्यों के विशेष व्यंजन का लोग लुत्फ उठा रहे हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा शिल्प हाट के कर्ताधर्ता भी इस वर्ष रिकॉर्ड बिक्री की संभावना से इंकार नहीं कर रहे हैं।
मालूम हो कि इस मेले में विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प उत्पादों, नक्काशी, बांस के उत्पाद, दक्षिण व पूर्व राज्यों की साडिय़ां व अन्य वस्त्र के अलावा विभिन्न राज्यों के खाद पदार्थों से बने व्यंजन के स्टाल लगे हैं। इस मेले की खूबी यह है कि यहां एक छत के नीचे 18 राज्यों के विभिन्न उत्पाद व खाद पदार्थ आवेदनों का लोग एक साथ लुफ्त उठा सकते हैं। पूर्व वर्ष में लगे सरस आजीविका मेला के उत्साहजनक परिणाम देखने के बाद इस वर्ष ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारी और भी उत्साहजनक नजर आ रहे हैं। उन्हें इस बार मेले की बिक्री में रिकॉर्ड वृद्धि की संभावना दिखाई पड़ रही है।