Noida News : 15 एकड़ में बनेगा गौतमबुद्ध को समर्पित थीम पार्क
Theme park dedicated to Gautam Buddha to be built on 15 acres
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:49 AM
नोएडा। गौतमबुद्धनगर के नाम को और भी सार्थक बनाने के लिए प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने अनूठी पहल पेश की है। नोएडा प्राधिकरण शीघ्र ही 15 एकड़ जमीन पर भगवान गौतमबुद्ध पर आधारित एक थीम पार्क बनाने जा रहा है। आगामी दिनों में यह पार्क लोगों के आकर्षण का केन्द्र होगा।
पार्क के लिए हो रही जमीन की तलाश
उद्यान विभाग की निदेशक तथा ओएसडी वंदना त्रिपाठी ने बताया कि पार्क के लिए जमीन की तलाश चल रही है। इस पार्क में गौतमबुद्ध की प्रतिमा के अलावा बौद्ध स्तूप तथा भगवान बुद्ध से जुड़ी हर जानकारी मूर्तियों के जरिए दर्शायी जाएगी। इसके अलावा इस पार्क में ग्रीन बेल्ट, लोगों के टहलने के लिए पाथवे, लाइटिंग, म्यूजिकल फाउंटेन, लेजर लाइट आदि लगाये जाएंगे।
सीईओ के पास भेजा जाएगा प्रस्ताव
उन्होंने बताया कि पार्क के निर्माण के लिए सहलाकार कंपनी का चयन किया जाएगा। कंपनी पार्क का पूरा मॉडल तैयार करेगी। इस प्रतिमा का अनुमोदन कराने के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पास प्रस्ताव भेजा जाएगा।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।