Noida News : महिलाओं की सुरक्षा में न हो चूक, पुलिस मुस्तैद
भारत
RP Raghuvanshi
13 Apr 2022 05:30 PM
भारत
RP Raghuvanshi
13 Apr 2022 05:30 PM
Noida : नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक कुमार सिंह के निर्देशानुसार सभी जोन के डीसीपी, सभी एडीसीपी के नेतृत्व में सभी एसीपी व थाना प्रभारी द्वारा पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च करते हुए संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों को चेक किया गया।
डीसीपी नोएडा द्वारा मय पुलिस बल के थाना फेस-1 क्षेत्र के अन्तर्गत सेक्टर-4, सेक्टर-5, सेक्टर-8, सेक्टर-9 व सेक्टर-10 स्थित बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, ज्वैलरी शॉप व अन्य भीडभाड वाले स्थानों आदि में पैदल मार्च किया गया। उनके द्वारा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा गया कि अधिकतर महिलाएं शाम के समय बाजारों में खरीदारी आदि के लिए घरों से निकलती हैं उनकी सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। महिला सुरक्षा टीम , स्वयं सिद्धा टीम व थाना पुलिस बल बाजारों में लगातार भ्रमणशील रहे। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे व एडीसीपी सेंट्रल नोएडा इलामारन द्वारा संबन्धित जोन व क्षेत्र के अंतर्गत वेनिस मॉल ,शाहबेरी, व नोएडा गाजियाबाद बार्डर पर पैदल मार्च किया।