Noida News : हाई राइज इमारतों में अग्नि सुरक्षा के खास इंतजाम हों : अविनाश चन्द्र
The Director General held a meeting with the Fire Department
भारत
चेतना मंच
03 Jan 2023 04:59 PM
Noida News : अग्निशमन आपात सेवा उत्तर प्रदेश के महानिदेशक अविनाश चंद्र ने गौतमबुद्धनगर एवं गाजियाबाद कमिश्नरेट के अग्निशमन विभाग के अधिकारियों, उद्यमियों, अस्पताल, मल्टीप्लेक्स व विद्यालयों के स्वामी एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान को और सुदृढ़ तरीके से चलाने के निर्देश दिए।
Noida News :
सेक्टर-62 सी डैक के सभागार में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आयोजित बैठक में महानिदेशक अविनाश चंद्र ने हाई राइज व अग्नि संसय वाले संवेदनशील भवनों की इलेक्ट्रिक सेफ्टी ऑडिट कराए जाने तथा इमारतों के स्केप रूट को अवरोध मुक्त मुक्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अग्निशमन व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप बनाने के लिए प्रशिक्षित स्टाफ को नियुक्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि हाईराइज इमारतों एवं भवनो में समय-समय पर मॉक ड्रिल करा कर लोगों को अग्नि सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी जाए। बैठक में उन्होंने उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवाएं अधिनियम 2022 के प्रावधानों के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस मौके पर अग्निशमन एवं आपात सेवाओं के उपनिदेशक अमन शर्मा गौतमबुद्धनगर के सीएफओ प्रदीप कुमार तथा गाजियाबाद के सीएफओ राहुल पाल द्वारा फायर सर्विस का प्रेजेंटेशन दिया गया।
बैठक के पश्चात महानिदेशक ने फायर स्टेशन सूरजपुर का निरीक्षण किया तथा फायर स्टेशन फेस 1 पर नवनिर्मित ओपन जिम का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था रविशंकर छवि, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय भारती सिंह, राजीव बंसल, कमल कुमार, हेमंत भारद्वाज, राजीव सिंह, मोहम्मद अब्बास, अंकित सिंह, अभिषेक सिंह, आरके चतुर्वेदी, सौरव, अजीत पुंडीर सहित बड़ी संख्या में उद्योग एवं संस्थाओं के स्वामी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे।