Noida News : इस वर्ष 1.75 लाख पौधों का रोपण करेगा प्राधिकरण: इंदु प्रकाश
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:12 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:12 PM
Noida: नोएडा । इस वर्ष बरसात के दौरान नोएडा प्राधिकरण द्वारा 1.75 लाख पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) तथा उद्यान विभाग के प्रभारी इंदु प्रकाश सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि पौधारोपण को लेकर सीईओ ने उद्यान विभाग को निर्देश दिये हैं कि इसकी निविदा 12 अप्रैल तक निकाल दी जाए। वहीं सीईओ ने कहा कि पौधारोपण कार्यक्रम के लिए नये तथा विकसित सेक्टरों को प्राथमिकता पर रखा जाए। वहीं उन्होंने ग्रीन बेल्ट को नये तथा स्मार्ट तरीके से विकसित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि इस दौरान उन पौधों को लगाया जाए जो प्रदूषण एवं धूल को नियंत्रित कर सकें।
ओएसडी ने बताया किा उद्यान विभााग के तीनों खंडों द्वारा पार्कों, ग्रीन बेल्ट तथा पौधारोपण कार्यों के लिए 117 निविदाएं गठित होनी थी जिसमें 54 अनुबंध हो चुके हैं। बाकी निविदाएं शीघ्र ही गठित कर ली जाएंगी।