Noida News : त्यागी समाज की बेटी का अपमान करने वाले हो दंडित: त्यागी
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 04:23 AM
By Rajkumar Chaudhary
Noida : नोएडा l राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा है कि एक महिला का अपमान करने की एवज में श्रीकांत त्यागी अपने कर्मों की सजा भुगत रहा हैl लेकिन उसकी बीवी और बच्चों को जिस तरीके से पुलिस ने टॉर्चर किया है उसे सही नहीं ठहराया जा सकताl उन्होंने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों ने यह कृत्य किया है l उनके खिलाफ कार्रवाई होl
चेतना मंच के साथ फोन पर बातचीत के दौरान त्रिलोक त्यागी ने कहा कि श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर उत्तर प्रदेश की पुलिस ने जो तत्परता दिखाई है वह काबिले गौर है l लेकिन अनेकों गुंडे सड़कों पर भाजपा का झंडा लगाकर घूम रहे हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए l तिलोक त्यागी ने कहा कि श्रीकांत त्यागी की पत्नी त्यागी समाज की बेटी है l उसको पुलिस ने जो प्रताड़ना दी है वह जीवन भर भूली नहीं जा सकतीl इस मामले में भी सरकार को कार्यवाही करनी चाहिए और उन पुलिसकर्मियों को दंडित किया जाए जिन्होंने पूछताछ के नाम पर श्रीकांत त्यागी की पत्नी को प्रताड़ित किया l एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 21 अगस्त को गौतमबुधनगर कमिश्नरी का घेराव किया जाएगा l इसके साथ ही गौतम बुध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा के घर का भी घेराव होगा l