Noida News : डेबिट व क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल डलवाने वाले रहें सतर्क
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:37 AM
Noida: नोएडा । पेट्रोल पप्पो पर कार्ड से तेल डलवाने वाले ग्राहकों के खातों से रुपए हड़पने वाले तीन सदस्यों को थाना कासना पुलिस ने एच्छर पेट्रोल पंप से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों अभियुक्त पेट्रोल पंप पर नौकरी कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से कार्डों को किलोन करने वाली मशीन तथा डाटा रखने वाले 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनका सरगना पुलिस की पकड़ से बाहर है।
एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि थाना कासना के प्रभारी अनिल कुमार राजपूत को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम एच्छर के एच.पी. पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी लोगों के डेबिट एवं क्रेडिट कार्डों से पेट्रोल डलवाते समय उन्हें मशीन में क्लोन कर मुख्य सरगना सतेंद्र को मुहैया कराते थे। इसके बाद सतेंद्र उनके खातों से पैसा हड़प लेता था।
पुलिस ने मौके से तरुण ,विकास, पंकज को गिरफ्तार किया है ,जो पेट्रोल पंप पर डेढ़ वर्षों से नौकरी कर रहे थे। तीनों ने अब तक करीब हजारों कार्ड को स्कैन कर उनके खाते से रुपए हड़पने स्वीकार किया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इनके साथी अन्य पेट्रोल पंप पर तो नौकरी नहीं कर रहे हैं। पुलिस फरार मुख्य सरगना सतेंद्र की तलाश कर रही है। साथ ही पुलिस इनके बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है।