Noida News : हरियाणा की शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Noida News: Three smugglers arrested with liquor from Haryana
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:42 AM
Noida News : शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 35 पेटी देशी शराब बरामद हुई है। थाना सेक्टर-113 प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि थाना पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम सर्फाबाद स्थित राजेश भारत गैस एजेंसी के पास से शराब की अवैध बिक्री कर रहे ओमवीर यादव पुत्र पनीर यादव निवासी सर्फाबाद को गिरफ्तार किया। इसके पास से 450 हुए (कुल 10 पेटी) देसी शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस, गुंडा अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
Noida News :
वहीं थाना सेक्टर-39 पुलिस ने सेक्टर-44 के पास से 25 पेटी देसी शराब हरियाणा मार्का के साथ नितिन शाक्य निवासी बदायूं व सत्य प्रकाश निवासी प्रयागराज को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी हरियाणा से शराब लाकर यहां अवैध रूप से बिक्री करते हैं। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।