Noida News : प्रदूषण से बचाव के लिए समाजसेवी ने करवाया पानी का छिड़काव
To prevent pollution, social worker got water sprinkled
भारत
चेतना मंच
04 Nov 2022 11:01 PM
Noida News : नोएडा। दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण की रोकथाम के लिए जहां प्राधिकरण व प्रशासन जुटे हुए हैं। वहीं अब सामाजिक संगठन भी प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में आगे आ रहे हैं। श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास व श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट के मुख्य न्यासी डा. राजन कुमार ने इसकी पहल की है। उन्होंने नोएडा के सेक्टर-12, 22, 23, 24, 25, 27, 55, 56 व अटटा में पानी का छिड़काव करवाया ताकि धूल न उड़े और छोटे बच्चों व बुजुर्गों को कोई परेशानी न हो।
Noida News :
राजन कुमार ने बताया कि प्रदूषण से लड़ाई के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने चाहिए।