Noida News : आज के छात्र कल देश का नेतृत्व करेंगे : डा. अशोक चौहान
Dr Rajeev Kumar Mahajan
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:43 AM
Noida News : नोएडा । एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि एमिटी सदैव अनुसंधान और नवाचार पर बहुत जोर देकर सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक और शोधकर्ता के निर्माण करनें में विश्वास रखती है। एमिटी के वैज्ञानिकों द्वारा डा कलाम से प्रेरणा लेकर समाज की समस्याओं का निवारण करने के लिए कार्य किया जा रहा है। आज के छात्र कल देश का नेतृत्च करेगें और राष्ट्र निर्माण में योगदान देगें जिससे विश्व में बड़े स्तर पर परिवर्तन आयेगा।
देश के पूर्व राष्ट्रपति डा एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी सांइस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन द्वारा शिक्षा मंत्रालय इनोवशेन सेल के तहत स्थापित इंस्टीटयूशनस इनोवेशन काउंसिल के सहयोग से 11 और 12 अक्टूबर को शोध एंव नवाचार पर परिचर्चा सत्रों का आयोजन किया गया।
Noida News :
कार्यक्रम का शुभांरभ के दौरान ''अनुसंधान के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में वित्त पोषण के अवसर" पर चर्चा का आयोजन किया गया जिसमें विज्ञान और तकनीकी मंत्रालय के साइंस एंड इंजिनियरिंग रिसर्च बोर्ड के वैज्ञानिक (जी) डा राजीव कुमार महाजन, विज्ञान और तकनीकी मंत्रालय के तकनीकी विकास बोर्ड के वैज्ञानिक (एफ) डा वी के राय, बायोतकनीकी विभाग के वैज्ञानिक (एच) डा संजय कुमार मिश्रा, डीआरडीओं के ईआर एंड आईपीआर के निदेशक डा शिव कुमार, विज्ञान और तकनीकी विभाग के वैज्ञानिक (एफ) प्रवीन रॉय, एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान, एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने विचार व्यक्त किये। इस परिचर्चा सत्र की अध्यक्षता एमिटी फांउडेशन फॅार सांइस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन एलायंस के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डा नीरज शर्मा ने की।