Noida News : व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों से की समस्याएं साझा
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:22 PM
Noida: नोएडा । पुलिस द्वारा संवाद कार्यक्रम का आयोजन कमिश्नर ऑफिस सेक्टर 108 में किया गया। इसमें गौतमबुधनगर के सभी क्षेत्रों के व्यापारियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में गौतमबुद्घनगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, लव कुमार, जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. और तीनों प्राधिकरण के अधिकारी सम्मिलित हुए। सड़क सुरक्षा और पार्किंग की समस्या को लेकर संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की पूरी टीम ने इस कार्यक्रम में शिरकत की और विभिन्न बाजारों की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।
प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की टीम के साथ ज्ञापन देकर नोएडा की समस्याओं के बारे में बताया।
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल से चेयरमैन नवनीत गुप्ता, संरक्षक सुधीर गुप्ता, महामंत्री निखिल अग्रवाल, महामंत्री कपिल भाटी सौरभ सिंगला, नितेश जैन और नोएडा के सभी बाजारों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।