Noida News : ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ट्रैफिक पुलिस ने किया अभ्यास
Traffic police practiced by making green corridor
भारत
RP Raghuvanshi
19 Sep 2022 05:41 PM
Noida : नोएडा । यातायात पुलिस द्वारा आपात स्थिति में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति अथवा मानव अंग प्रत्यारोपण के मरीज की सहायता के उद्देश्य से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अभ्यास किया गया। इस अभ्यास के तहत सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल से डीएनडी बॉर्डर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अभ्यास किया गया।
डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साह के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने रविवार को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मरीज को अल्प समय में अस्पताल पहुंचाने तक का अभ्यास किया। डीसीपी ने बताया कि पूर्व में भी कई बार विशेष परिस्थितियों में त्वरित सहायता पहुंचाने में यातायात पुलिस ने अहम भूमिका निभाई है। कई ऐसे मौके आए हैं जब गंभीर स्थिति के मरीज को तत्काल मेडिकल असिस्टेंट दिलाने के लिए नोएडा जैसे शहर में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बहुत ही अल्प समय में सहायता पहुंचा कर मरीज की जान बचाई गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को हुए अभ्यास के दौरान सेक्टर 30 से डीएनडी बॉर्डर दिल्ली ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस के साथ डमी मरीज को महक 4.15 मिनट के अलप समय में डीएनडी बॉर्डर पहुंचाया गया।