Noida News : टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित
टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम मे भाग लेते लोग।
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:03 AM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:03 AM
Noida : नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा टाटा मोटर्स के साथ भागीदारी करते हुए इलेक्ट्रिक वाहन की प्रौद्योगिकी पर विशेष ध्यान देने के साथ ऑटो इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स पर टाटा मोटर्स के 25 कर्मचारियों हेतु 100 घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि एक बेहतर और हरित विश्व के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए अनुसंधान उन्मुख शिक्षण कार्य करने पर जोर दिया। उन्होनें कहा कि हमें उस परिवर्तन के समय को समझना चाहिए जिससे संपूर्ण मोटर वाहन उद्योग गुजरा है और अंतिम उपयोगकर्ता की मांग किस प्रकार विकसित हुई है।
Noida News :
उद्घाटन सत्र में एएचओडीएस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और निदेशक सौरभ मोहन सक्सेना ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों को भारत के साथ पूरे विश्व में हो रहे इलेक्ट्रिक वाहन पारिस्थितिकी तंत्र के दायरे और वर्तमान स्थिति के बारे में बताया।
संवारू टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेंड के निदेशक सुनील भटनागर ने कहा कि टाटा मोटर्स के साथ एमिटी का यह जुड़ाव भारत में एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा जो स्वच्छ ईंधन से संचालित वाहनों की क्राति को सहयोग देगा।
Noida News :
एमिटी टेक्निकल प्लेसमेंट सेंटर के उप निदेशक अंजनी कुमार भटनागर ने कहा कि यह इलेक्ट्रिक वाहनों का एक नया युग है और टाटा मोटर्स स्वच्छ प्रौद्योगिकियों और स्वच्छ वाहनों के संचालन के लिए विकसित हो रहा है।
इस अवसर पर एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रमुख डा विवेक कुमार, डिप्टी डीन डा के एम सोनी भी उपस्थित थे।