Noida News : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस पर महिलाओं को प्रशिक्षण
Training to women on Artificial Intelligence and Data Science
भारत
चेतना मंच
15 Mar 2023 05:32 PM
नोएडा। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने एमिटी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक और तकनीकी बुनियादी ढांचे का उपयोग करते हुए सिनर्जिस्टिक ट्रेनिंग प्रोग्राम (एसटीयूटीआई) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके अंर्तगत एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा परियोजना प्रबंधन इकाई के रूप में सात दिनों का आवासीय व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इसी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंर्तगत एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा जेएनयू के स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड सिस्टम साइंसेज में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा सांइस में रूझान’ पर 21 वें प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
Noida News
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के रेक्टर (द्वितीय) प्रो. दीपेन्द्र नाथ दास, एमिटी विश्वविद्यालय के कार्यकारी कुलसचिव डा. ए. च्रकवर्ती और जेएनयू के स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड सिस्टम साइंसेज के डीन डा. टीवी विजय कुमार द्वारा किया गया।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के रेक्टर (द्वितीय) प्रो. दीपेन्द्र नाथ दास ने उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कोविड के उपरांत डिजिटलीकरण के बारे में उल्लेख करते हुए कहा कि कंप्यूटिंग प्रौद्योगिकी के बिना चीेजें अधिक कठिन होगी। डेटा साइंस हमेशा गुणवत्ता विकास और मानव संसाधन की जरूरतों के लिए एक रास्ता लेकर आता है।
Noida News
जेएनयू के स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड सिस्टम साइंसेज के डीन डा. टीवी विजय कुमार ने विभिन्न औद्योगिक क्रंातियों के बारे में बात की और बताया कि कैसे एआई इन दिनों क्रांति के रूप में उभर रहा है। हमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को कंप्यूटर साइंस तक सीमित नहीं रखना चाहिए, ऐसे कई क्षेत्र हैं, जिनमें एआई का इस्तेमाल होता है। उन्होनें नैरो और स्ट्रांग एआई टाइप्स का जिक्र भी किया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एमिटी विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलसचिव और एमिटी फांउडेशन फॉर साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन एलायंस के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डा. ए. च्रकवर्ती ने कहा कि हम डीएसटी को एसटीयूटीआई जैसी पहल के लिए बहुत आभारी हैं, जिन्होंने एमिटी को प्रशिक्षण देने का अवसर प्रदान किया।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।