Noida News : खेलते-खेलते घर से दूर चले गए दो बच्चे
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:08 AM
Noida News : नोएडा। सेक्टर-126 में रायपुर गांव (Raipur Village) के समीप लापता हुए दो बच्चे (Two children) पुलिस ने अथक मेहनत करके सकुशल बरामद कर लिए हैं।
Noida News :
नोएडा जोन-1 के पुलिस उपायुक्त प्रथम रजनीश वर्मा (Rajneesh Verma) ने बताया कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते करीब एक किलोमीटर दूर चले गये थे तथा रास्ता भटक गए थे। पुलिस टीम ने दोनों बच्चों के लापता होने की सूचना मिलने पर तुरंत सक्रिय हो गई। बच्चों का पता लगाने के लिए दो पुलिस टीम गठित की गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
Noida News :
बता दें कि 10 वर्ष वरूण पुत्र पप्पू तथा 7 वर्ष हनी पुत्र धीरज गांव के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों रायपुर (Raipur) के पास सर्विस रोड से लापता हो गये। मौके पर बच्चों के जूते एक ज्योमेट्री बॉक्स, बाइक का टूटा शीशा आदि मिलने पर आशंका व्यक्त की जा रही थी कि कहीं बच्चों को किसी वाहन ने तो नहीं कुचल दिया है, लेकिन पुलिस के अथक प्रयास से दोनों बच्चे सकुशल ढूंढ लिए गए।