Noida News : सोसायटी में एओए अध्यक्ष को लेकर हुए झगड़े में दो गार्ड गिरफ्तार
Two guards arrested in a quarrel over AOA president in the society
भारत
RP Raghuvanshi
21 Oct 2022 06:52 PM
Noida News : नोएडा । सेक्टर-78 के हाइड पार्क सोसायटी में बीती रात दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो गार्डों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सिक्योरिटी गार्डों ने बैठक के दौरान महिलाओं पर जमकर डंडे चलाए जिसमें दो महिलाएं घायल हो गई थी।
Noida News :
थाना प्रभारी शरदकांत ने बताया कि बीती रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-78 की हाइड पार्क सोसाइटी में दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इस दौरान सोसाइटी निवासी नीलम ने बताया कि उनके ऊपर सोसायटी के गार्डों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में गार्ड अर्जुन व गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एओए अध्यक्ष पद को लेकर पिछले काफी समय से दो पक्षों में विवाद चल रहा है। पूर्व में भी कई बार दोनों पक्षों के बीच तनातनी हुई है। बीती रात पुष्पेंद्र पक्ष के लोग बैठक कर रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के दिनेश नेगी अपने साथ सिक्योरिटी गार्डों को लेकर पहुंचे और वाद विवाद हो गया। सोसाइटीवासियों का आरोप है कि दिनेश नेगी के साथ आए गार्डों ने लाठी-डंडों से लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में नीलम सहित दो महिलाएं घायल हुई हैं। पुलिस ने मौके की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली है।
[video width="1280" height="720" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/10/mze1wers6Obt1aR1.mp4"][/video]