Noida News : जिम संचालक समेत दो ने फंदा लगाकर दी जान
Noida News: Married woman committed suicide by hanging
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:09 AM
Noida News : विभिन्न थाना क्षेत्रों में जिम संचालक समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सदरपुर गांव में आज तड़के एक जिम संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिम संचालक के आत्महत्या करने से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वही सूरजपुर थाना क्षेत्र में भी एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है।
Noida News :
थाना सेक्टर-39 प्रभारी ने बताया कि आज सुबह सदरपुर गांव में एक 30 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे पर लटके (30 वर्षीय) ऋषभ चौहान पुत्र बृजपाल सिंह चौहान को नीचे उतारा। शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।थाना प्रभारी ने बताया कि ऋषभ चौहान अपने घर के पास में ही जिम चलाता था और जिम करने आने वाले युवाओं को ट्रेनिंग भी देता था। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। ऋषभ चौहान के आत्महत्या करने से उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है। आज पड़ोस के लोगों का कहना है कि ऋषभ चौहान मिलनसार युवक था। उम्मीद नहीं थी कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठाएगा।
वहीं थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बे में रहने वाले चंदन कुमार पुत्र सुभाष पासवान ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।