Noida News : मीडिया कर्मी के सोशल एकाउंट पर भद्दे कमेंट
Noida News: Ugly comments on media person's social account
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:44 AM
Noida News :थाना सेक्टर-20 में एक मीडिया कर्मी युवती ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़ता का आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति उनके फेसबुक व सोशल मीडिया अकाउंट पर रोजाना कमेंट करता है।
Noida News :
सेक्टर-16 के एक मीडिया संस्थान में काम करने वाली मीडिया कर्मी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि एक व्यक्ति उनके फेसबुक व व्हाट्सएप पर रोजाना तरह-तरह के कमेंट करता है। कई बार उसे कमेंट करने के लिए मना किया गया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।