Noida News : आस्ट्रेलिया विवि. से एमिटी ने शुरू की भागीदारी
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:07 AM
Noida : नोएडा। एमिटी विवि(Amity University) की शिक्षण और शोध से प्रभावित होकर वेर्स्टन ऑस्ट्रेलिया सरकार के अंर्तराष्ट्रीय शिक्षा मंत्री डेविड टेंपलमेन और ऑस्ट्रेलिया के ज़ूडांलूप शहर की डिप्टी मेयर सुश्री क्रिस्टिन हैमिलटन के नेतृत्व में 12 अकादमिक, सरकारी और औद्योगिक सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने एमिटी विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया के जोंडालूप इनोवेशन सेंटर में एमिटी विश्वविद्यालय की भागीदारी का शुभांरभ किया गया।
वेर्स्टन ऑस्ट्रेलिया सरकार के अंर्तराष्ट्रीय शिक्षा मंत्री डेविड टेंपलमेन ने सबोधित करते हुए कहा कि एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षण और शोध के क्षेत्र में की गई अभूतपूर्व प्रगति ने हमें प्रभावित किया है। एक शिक्षण पृष्ठभूमि से आने के कारण मै सम्मानित एमिटी विश्वविद्यालय और इनके संकाय की शिक्षा, समर्पण और प्रतिब़द्वता के महत्व को समझता हंू। पश्चिमी ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय एमिटी के साथ सहयोग करना चाहते है और विज्ञान प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, नवाचार, व्यापार और वित्त के क्षेत्रों में रणनीतिक गठबंधन बनाना चाहते है। शिक्षा, विकास का मुख्य माध्यम है और आपके द्वारा शोध व नवाचार के क्षेत्र में किया जा रहा निवेश आपके छात्रों के विकास के लिए लाभदायक होगा।
एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रतिनिधिमंडल के भ्रमण के अंर्तगत विभिन्न ऑस्ट्रेलियन संस्थानो ंके साथ आपसी सहयोग जैसे छात्र एक्सचेंज कार्यक्रम, संयुक्त उपाधि और संयुक्त पीएचडी मार्गदर्शन, लघु अवधि के पाठयक्रमों के छात्रों को एक दूसरे संस्थान में आवागमन, संयुक्त शोध व नवाचार कार्यक्रम,संयुक्त प्रोजेक्ट आदि संभावनाओं पर विचार किया जा सकता है। एमिटी विश्वविद्यालय भी ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों में अपना परिसर स्थापित करना चाहेगा और एमिटी विश्वविद्यालय के भीतर अपना परिसर स्थापित करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों का स्वागत करता है।
इस अवसर पर एमिटी सांइस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती ने भी अपने विचार रखे। इस उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के वाइस चांसलर प्रो अमित चाकमा, साउथ एशिया गर्वरमेंट ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के एजुकेशन के निदेशक श्री जमाल कुरैशी, कर्टिन विश्वविद्यालय के श्री क्रिस लॉरेंस, यूडब्लूए स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड एवनायंरमेंट की एसोसिएट प्रोफेसर डा परविंदर कौर, पर्थ स्टूडेंट एंबेसडर श्री द्विग गुप्ता सहित कई अन्य शामिल थे।