Noida News : पिछले आठ वर्षों के दौरान मोदी सरकार ने किए अभूतपूर्व कार्य: नवाब सिंह नागर
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:16 AM
Noida :नोएडा । पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। वहीं कुछ कई ऐतिहासिक फैसले भी हुए हैं। इतने कार्य आजादी के बाद अभी तक इतने कम कार्यकाल में नहीं हुए। यह कहना है भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर का। वे आज गिझौड़ गांव में मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर लोगों को सरकार के कार्यों की जानकारी दे रहे थे।
गिझौड़ गांव में महाराणा प्रताप मंडल द्वारा आयोजित बूथ जन संपर्क अभियान के अंतर्गत बूथ संख्या 170 पर पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर गांव में घूम कर सरकार द्वारा देशहित में किए गए कार्यों एवं विभिन्न प्रकार के योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सरकार ने इन आठ सालों में समाज के हर तबके को ध्यान में रखकर उनके हित में कार्य किए है व विश्व में भारत का सम्मान बढ़ाया है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़, बूथ अध्यक्ष नरेश चौहान, ब्रजपाल चौहान, प्रमोद शर्मा, श्रीमती सुमन चौहान, दीनबंधु, विनोद पारिक, श्रीमती जूली, विजयपाल, अमरपाल, परमिंदर बैरागी, अभिनयजी, श्रीमती पूजा देवी, सन्नी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।