Noida news : वाहन चोर पकड़ा, स्कूटी, ऑटो व बाइक बरामद
Noida news: Vehicle thief caught, scooty, auto and bike recovered
भारत
RP Raghuvanshi
10 Jan 2023 06:05 PM
Noida news : थाना सेक्टर-142 पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया है। इनके पास से चोरी की स्कूटी, ऑटो व केटीएम बाइक बरामद हुई है।
Noida news :
थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन के पास स्कूटी सवार युवक व किशोर को हिरासत में लिया गया। पुलिस के मांगने पर दोनों स्कूटी के कागजात नहीं दिखा पाए। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूल क्या कि उक्त स्कूटी चोरी की है। उन्होंने यह स्कूटी गत दिनो थाना क्षेत्र से चोरी की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर बल्लभगढ़ हरियाणा से चोरी किया गया एक ऑटो व दिल्ली के उत्तम नगर से चोरी की गई केटीएम बाइक भी बरामद की गई है। पकड़े गए नरेश के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है।