Noida News : घने कोहरे की वजह से आज सुबह ईस्टर्न पेरीफेरल पर दो कारें आपस में टकरा गई। वही बिलासपुर कस्बे में भी स्कूली बस की स्विफ्ट गाड़ी से भिड़ंत हो गई। दोनों हादसों में कई लोग घायल हो गए।
Noida News :
ईस्टर्न पेरीफेरल पर आज सुबह छाए घने कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम थी। सुबह करीब 8.30 बजे एक मारुति सियाज व अल्टो गाड़ी में भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से दोनों गाडिय़ां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवाल लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना दादरी पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और वाहनों को सड़क किनारे करा कर यातायात को सामान्य कराया। इस हादसे की वजह से काफी देर तक ईस्टर्न पेरीफेरल पर यातायात प्रभावित रहा।
वही थाना दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर रोड पर आज सुबह केडी इंटरनेशनल स्कूल की बस की स्विफ्ट गाड़ी से टक्कर हो गई। इस हादसे में स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराकर यातायात को सामान्य कराया। घने कोहरे की वजह से लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। रविवार को तड़के यमुना एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे की वजह से दो बसों की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत और दर्जनभर सवारियां घायल हो गई थी।