Noida News : सेक्टर-34 में वेंडर जोन को किया जाए सीमित
Noida Authority officials listened to public problems in Sector-34
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:32 PM
Noida News : नोएडा । नोएडा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने सेक्टर- 34 मे जन समस्याएं सुनी तथा उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया। आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के समक्ष सेक्टर-34 की विभिन्न समस्याओं एवं सेक्टर के विकास से संबंधित मांगों को रखा गया। इसमें मुख्य रूप से सेक्टर-34 में वेंडर जोन को सीमित करते हुए पॉलिसी को ठीक प्रकार से लागू करना, सेक्टर-34 से गुजर रहे सिंचाई नाले के साथ पड़े मलबे को हटाते हुए टूटी हुई ग्रीन बेल्ट दीवार को ऊचां करके बनाने, पेड़ों की छंटाई, आधुनिक झूले लगाने, पानी की गुणवत्ता एवं आपूर्ति सुनिश्चित करने सहित विभिन्न मांगें रखी गई।
Noida News :
प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक श्रीपाल भाटी, आरपी सिंह वरिष्ठ प्रबंधक, रमेश चंद्र, सत्येंद्र गिरी प्रबंधक, विनोद शर्मा, अरविंद कुमार, पंकज तिवारी सहित अन्य अधिकारियों के अलावा आरडब्लूए सेक्टर-34 से अध्यक्ष के के जैन, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, कुलदीप मुंशी, अतुल सरीन, सुशांत बहल, मनीषा श्रीवास्तव आदि निवासी मौजूद रहे।