Noida News : शातिर लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:29 PM
Noida News : नोएडा । थाना सेक्टर-24 पुलिस ने मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों के साथ छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश के बीच आज सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे धर दबोचा ,उसके पास से चोरी की बाइक, दो मोबाइल, तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश पर 18 से 19 मुकदमे लुट व चोरी है। एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह करीब 9:30 बजे एसीपी रजनीश वर्मा और थाना सेक्टर 24 के थाना प्रभारी ज्ञान सिंह और उनकी टीम ने एनटीपीसी के पास वाहन चेकिंग के दौरान काले रंग की स्प्लेंडर बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, तो बाइक सवार बदमाश ने भागने का प्रयास किया, पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, पुलिस ने बचाव में गोली चलाई तो बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस ने उसे धर दबोचा, उसकी पहचान पिंटू उर्फ नेवला के रूप में हुई है। उसके पास से चोरी की बाइक, एक तमंचा ,दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं ।घायल बदमाश पर लूट व चोरी के 18 से 19 मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाश थाना सेक्टर 58 नोएडा सेक्टर 24 क्षेत्र से वांछित चल रहा था। पकड़े गए बदमाश ने पुलिस को बताया कि वह गाजियाबाद, नोएडा ,दिल्ली आदि जगहो पर मोबाइल स्नेचिंग व बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
पुलिस उसके साथियों की भी तलाश कर रही है। पकड़े गए बदमाश ने सैकड़ों घटनाएं करना स्वीकार किया। तथा घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया।