Noida News : एक और गालीबाज व थप्पड़बाज महिला का वीडियो वायरल
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 12:23 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 12:23 AM
Noida : नोएडा | नोएडा में गालीबाज कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी प्रकरण के बाद से गाली-गलौज व थप्पड़ मारने का सिलसिला जो शुरू हुआ वह थमने का नाम नहीं ले रहा है| इसके पूर्व भी दो कुलीन घर की महिलाओं द्वारा एक ई रिक्शा चालक तथा एक गॉर्ड के साथ गाली गलौज तथा मारपीट करने का मामला सुर्खियों में रहा है | इसी कड़ी में आज फिर एक ताजा मामला प्रकाश में आया है | फेज 3 कोतवाली क्षेत्र के तहत सेक्टर 121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी में एक प्रोफेसर महिला ने अपनी सोसाइटी के गार्ड सचिन को ना सिर्फ गाली गलौज दी बल्कि उस पर थप्पड़ों की बरसात भी कर दी | गार्ड का सिर्फ इतना कसूर था कि उसने गेट खोलने में थोड़ा विलंब कर दिया |पेशे से प्रोफेसर महिला सूतापा दास इसी सोसाइटी में रहती है | जब वह अपनी कार लेकर सोसाइटी में के गेट पर पहुंची तभी गेट खोलने में गार्ड से थोड़ा विलंब हो गया | महिला ने उतरते ही उस गार्ड पर भड़क उठी तथा गाली गलौज करते हुए उस पर थप्पड़ों की बरसात कर दी | इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया | पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है | पीड़ित गार्ड सचिन ने बताया कि महिला कार लेकर जब सोसिटी के गेट पर पहुंची तो गेट खोलने में थोड़ा विलम्ब हो गया | मैडम ने गेट के अंदर घुसते ही गाली गलौज के साथ उस पर थप्पड़ों की बौछार शुरू कर दी | बाद में अन्य गार्डों ने बीच बचाव कर उसे बचाया|
[playlist type="video" ids="34563"]