Noida News : तमंचे से फायरिंग का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:05 AM
Noida : नोएडा । थाना सेक्टर-113 पुलिस ने सरेराह तमंचे से फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो क्लिप के आधार पर की गई है।थाना प्रभारी शरद कांत ने बताया कि बीती शाम एक वीडियो वायरल हुई जिसमें कार सवार एक युवक तमंचे से फायर करता हुआ दिख रहा था। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि यह वीडियो सेक्टर-122 की है। इस घटना के बाद निवासियों में दहशत का माहौल था।थाना प्रभारी ने बताया कि लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान गढ़ी चौखंडी निवासी प्रमोद के रूप में हुई है। इसके पास से कार, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसने नशे में लोगों पर रौब गांठने के लिए तमंचे से हवाई फायरिंग की थी।