Noida News : विश्व हिंदू परिषद सिखाती है संस्कार: तेजपाल नागर
Camp held in Mahagun Mives Society in Noida
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:03 AM
Noida News : नोएडा। विश्व हिंदू परिषद की ओर से छठ पूजा के उपलक्ष्य मे माइवुड्स सोसायटी में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद हमें संस्कार सिखाती है, इसलिए इसके द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को खुले मन से शरीक होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।
Noida News :
विश्व हिंदू परिषद की ओर से जारी बयान में बताया गया कि शिविर के माध्यम से 6 नवंबर से होने वाले हिंदू हित चिंतन कार्यक्रम के तहत लोगो से जनसंपर्क किया गया।
शिविर में भाजपा पूर्वांचल मोर्चा से नीरज झा, राजकिरण, शशिकांत दुबे, विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री योगेंद्र चौहान, रिपुंजय शुक्ला, दीपक आर्य, अखिलेंद्र, अखिलेश श्रीवास्तव और बजरंग दल से वैभव श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।