Noida News: UP वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसो, नोएडा शाखा के अध्यक्ष चुने गए विवेक चंद
भारत
चेतना मंच
01 Jan 2022 06:10 PM
नोएडा. उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की नोएडा शाखा (UP Commercial Tax Ministerial Staff Association Noida) के चुनाव संपन्न हो गए. इसमें विवेक चंद अध्यक्ष पद पर विजयी रहे. उन्हें कुल 41 वोट मिले हैं.
इन चुनावों में विभिन्न पदों के लिए 15 सदस्यों ने नामांकन कराया था, लेकिन 29 दिसंबर को एक सदस्य ने नामांकन वापस ले लिया था. अध्यक्ष पद के लिए चार सदस्यों ने नामांकन भरा था. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए तीन सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया था. सह सचिव पद के लिए दो लोगों ने नामांकन किया था. वहीं सचिव, प्रचार मंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री और ऑडिटर के पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ है.
UP Commercial Tax Ministerial Staff Association Noida के चुनाव परिणाम के अनुसार, विवेक चंद 41 वोटों के साथ अध्यक्ष पद पर चुने गए हैं. उनके सामने अध्यक्ष पद पर प्रतिद्वंद्वी रहे संजय यादव को 39 वोट मिले, जबकि सत्येंद्र प्रताप सिंह को 3 वोट मिले.
वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर नगेंद्र सिंह भाटी विजयी रहे. उन्हें कुल 55 वोट मिले. आशीष श्रीवास्तव उपाध्यक्ष चुने गए.
सह सचिव पद पर मोहित कुमार विजयी रहे. उन्हें 57 वोट मिले. दूसरे स्थान पर 26 वोट पाकर सीमा रहीं. इसके अलावा सचिव पद पर अमित कुमार सिंह, प्रचार मंत्री पद पर अर्जुन सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर विशाल कुमार, संगठन मंत्री पद पर शाहनवाज और ऑडिटर के पद पर योगेश कुमार का चुनाव निर्विरोध हुआ है.