
Noida News : उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण और अंतिम चरण में बृहस्पतिवार को जनपद गौतमबुद्ध नगर की एक नगर पालिका परिषद और चार नगर पंचायतों के चुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। अनेक मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी देखी गयीं। गर्मी के चलते लोग सुबह-सुबह मतदान करने को लेकर ज्यादा उत्सुक दिखे।
अधिकारियों के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इस चुनाव मे करीब 1 लाख 54 हजार 806 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव में कुल 272 प्रत्याशी मैदान में हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि मतदान मतपत्र से हो रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हो गया।
[caption id="attachment_88394" align="alignnone" width="700"]
Noida News[/caption]
उन्होंने बताया कि नगर पालिका दादरी, नगर पंचायत दनकौर, जेवर, बिलासपुर और जहांगीरपुर के लिए मतदान हो रहा है। वर्मा के अनुसार नगर पंचायत रबूपुरा के चेयरमैन और सभी सभासदों का पूर्व में ही निर्विरोध चुनाव हो चुका है।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए करीब 3 हजार पुलिसकर्मी विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए हैं।
बिलासपुर व दनकौर में भी पुलिस के आला अधिकारी अलर्ट पर हैं। डीसीपी साद मियां, एडीसीपी एसीपी एसएचओ समेत भारी पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए है।
दादरी में मिहिर भोज इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर चप्पे-चप्पे पर नजर एडीसीपी अशोक कुमार दादरी थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर।